{"_id":"60eaf8178ebc3e53ab7cc926","slug":"movement-of-small-vehicles-started-on-supana-dhari-motorway-shrinagar-news-drn3841173131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपाणा-धारी मोटर मार्ग पर छोेटे वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपाणा-धारी मोटर मार्ग पर छोेटे वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कीर्तिनगर के सुपाणा-धारी मोटर मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों और धारी देवी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को श्रीनगर होकर जाना पड़ रहा था। रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित सुपाणा-धारी मोटर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता हेमंत नौटियाल ने बताया कि 18 जून को भारी बारिश के कारण श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में पानी के भराव और निकासी से कटाव होने पर मोटर मार्ग का 50 मीटर से अधिक हिस्सा आठ मीटर नीचे धंस गया। इस कारण मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान कई वाहन भी फंस गए लेकिन अब मोटर मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मोटर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोलने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही झिनझिनी सैण-जखेड़ मोटर मार्ग पर भी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इस मोटर मार्ग पर तीन स्लाइडिंग जोन बने हैं। इस कारण मोटर मार्ग पर लगातार मलबा आ रहा है। इसे हटाने के लिए मशीन लगाई गई है।