फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   movement of DAK KARMI

डाक कर्मचारी आंदोलन की राह पर

Sun, 15 Nov 2015 07:51 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 15 Nov 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सम्मेलन में केंद्र सरकार को सभी डाक कर्मचारियों को विभागीय कर्मचारी घोषित करने, डाक सेवकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई गई। मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने की दशा में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन में सभी ग्रामीण डाक कर्मियों से मांगों के निस्तारण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


संस्कृति भवन के प्रेक्षाहाल में बलवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्र सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। संगठन के केंद्रीय सलाहकार जगदीश रावत ने कहा कि सरकार डाक कर्मचारियों की मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। सीटू के जिला मंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा केंद्र सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया सहन करने योग्य नहीं है। हरीश नेगी, विजय राणा, विजय नैथानी और संतोष ढौंढियाल ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों से 10 से 12 घंटा काम लिया जा रहा है, लेकिन उसे अतिरिक्त ड्यूटी का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नंद किशोर डोभाल, पदम भूषण नेगी, ने कहा कि डाक कर्मचारियों को सातवें वेतन में शामिल करने,  उन्हें विभागीय कर्मचारी घोषित करने, सभी डाक सेवकों को समान कार्य के समान वेतन देने समेत उनकी कई मांगों पर सरकार की ओर से कोई विचार नहीं किया जा रहा है। संचालन विमल प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed