फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mountain vegetables are overshadowing the plain vegetables

Pauri News: मैदानी सब्जियों पर भारी पड़ रहीं पहाड़ी सब्जियां

Mon, 01 Jun 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Mountain vegetables are overshadowing the plain vegetables
श्रीनगर। इन दिनों पहाड़ी और देसी सब्जियों की खूब धूम मची हुई है। लोग अब सब्जी मंडी में बिकने वाली मैदानी सब्जियों के बजाय पहाड़ी सब्जियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ताजी, शुद्ध और पोष्टिक मानी जाने वाली इन सब्जियों की मांग लगातार बढ़ रही है। नगर का पीपल चौरी क्षेत्र इन दिनों पहाड़ी सब्जियों का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पहाड़ी सब्जी विक्रेता दीपक और ज्ञान सिंह ने बताया कि पहाड़ी सब्जियां पौष्टिक होने के साथ-साथ मैदानी सब्जियों की तुलना में सस्ती भी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह आने वाली अधिकतर सब्जियां दो घंटे के भीतर ही बिक जाती हैं। इन दिनों पत्ता गोभी 50 रुपये में दो किलो, फूल गोभी 50 रुपये में डेढ़ किलो, बीन्स 70 रुपये किलो, मूली 30 रुपये किलो बिक रही है। वहीं देसी पालक और राई 20 रुपये में तीन गड्डी मिल रही है। हरा कद्दू 30 रुपये किलो और लाल कद्दू 40 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है जबकि लहसुन 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी सब्जियों का स्वाद अलग होता है और इनमें मिलावट की संभावना भी कम रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed