{"_id":"67718c62a498a87ebf0ef93f","slug":"motivated-to-focus-on-the-goal-of-study-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-581780-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अध्ययन का लक्ष्य केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अध्ययन का लक्ष्य केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवभूमि विचार मंच (प्रज्ञा प्रवाह की प्रांत इकाई) के अध्ययन केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर गढ़वाल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर (गणित विभाग) प्रो. डीएस नेगी ने समस्त शोधार्थी एवं विद्यार्थियों को आत्मबोध एवं राष्ट्रबोध के साथ अपने-अपने अध्ययन को लक्ष्य केंद्रित बनाकर आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष गोविंद ने छात्रों को अपने भौतिक विकास के साथ भावनात्मक विकास पर भी ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक देवभूमि विचार मंच के पौड़ी जनपद इकाई के जिला संयोजक डॉ. मनीष उनियाल ने सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में चैतन्य कुकरेती, डॉ. आशीष बहुगुणा शामिल रहे।
विज्ञापन