फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Morning Star's inaugural match

मॉर्निंग स्टार के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला

Sat, 05 Mar 2022 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Morning Star's inaugural match
मुख्यालय के पौड़ी फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का कंडोलिया मैदान में आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाला मॉर्निंग स्टार टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

शनिवार को कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआई अजीत कुमार खत्री ने किया। खत्री ने कहा कि फुटबॉल के रोमांच को लेकर पौड़ी में वर्षों से एक अलग इतिहास रहा है। यहां की प्रतिभाओं ने राज्य के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान होता है। उन्होंने कंडोलिया मैदान में फुटबॉल को किक मारकर च्वींचा गांव और मॉर्निंग स्टार के बीच हुए उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत की। मुकाबले में मार्निंग स्टार की टीम ने च्वींचा गांव को 3-2 से हराकर पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले में दीपक राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुभम रावत, शंशाक रावत, आकाश नेगी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed