फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MNREGA workers started work boycott

मनरेगा कर्मियों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार

Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers started work boycott
विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम रोजगार सेवकों (मनरेगा कर्मी) की ओर से दो सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक मुख्यालय कीर्तिनगर में धरने पर बैठे कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने पर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राशन और बच्चों की फीस चुकाने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मियों को आश्वासन दिया था कि मनरेगा कर्मियों को ग्रेडपे/सम्मान जनक मानदेय दिया जाएगा। लेकिन आज तक उसका शासनादेश भी जारी नहीं हो पाया है। कर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हें सात माह के मानदेय और 84 दिन की हड़ताल का मानदेय तथा सम्मानजनक मानदेय का शासनादेश जारी नहीं किया जाता, उनका कार्यबष्किार जारी रहेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष विपिन भंडारी, कुलदीप नेगी, शैलेंद्र पंवार, प्रकाश नेगी, अर्जुन सिंह महर, भगत सिंह राणा, गजेंद्र लखेड़ा, विकास राणा, रूप मोहन व मनवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed