फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MLA Pauri came under investigation

जांच के दायरे में आए विधायक पौड़ी, मार्ग के शिलान्यास के दौरान नहीं किया लॉकडाउन का पालन

Wed, 01 Jul 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Pauri came under investigation
लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक पौड़ी जांच के दायरे में आ गए हैं। युवा कांग्रेसियों ने विधायक पौड़ी के खिलाफ शिकायती पत्र डीएम को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंप दी है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि मंगलवार को विधायक मुकेश कोली ने कोट ब्लाक के पंचूर गांव में एक मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान अधिकांश लोगों ने न मास्क पहना था और न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा। एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह व कांग्रेस अनु विभाग जिलाध्यक्ष तामेश्वर आर्य ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी विधायक पौड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंप दी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कार्यक्रम में मास्क पहना था और शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। - मुकेश कोली, विधायक पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed