फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Miscreants Littering the Aithana Road

Pauri News: ऐठाणा मार्ग पर अराजक तत्व फैला रहे गंदगी

Sat, 11 Jul 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Littering the Aithana Road
श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड संख्या 28 आम्रकुंज के पार्षद जेपी बिष्ट ने ऐठाणा गांव जाने वाले मार्ग और रोटरी क्लब की ओर से स्थापित जन-सुविधा कुर्सियों पर फैलाई जा रही गंदगी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व रात के समय यहां शराब पीकर खाने-पीने का सामान और खाली बोतलें छोड़ देते हैं जिससे क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित होने के साथ वातावरण भी दूषित हो रहा है। बिष्ट ने कहा कि यह स्थान प्रकृति के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें इसकी सुंदरता को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से कूड़ा संग्रहण वाहन नियमित रूप से क्षेत्र में पहुंच रहा है, इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना नागरिक जिम्मेदारी के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करने की भी मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed