{"_id":"6068a3128ebc3ecbaa3c4cac","slug":"minister-in-charge-took-district-level-review-meeting-pauri-news-drn3755197184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल व जिले के प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों को आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का फोन न उठाने की परिपाटी बदलने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर लगा जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
शनिवार जिले के प्रभारी मंत्री चुफाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के वन भीषण आग की चपेट में हैं, जिससे आने वाले समय में हमें पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। अधिकारियों को अभी से इससेनिपटने के लिए तैयार रहना होगा। सीडीओ आशीष भटगाई ने जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक मुकेश कोली ने सड़कों का मुआवजा नहीं मिलने, ल्वाली झील से प्रस्तावित पेयजल योजना से तमलाग गांव को नहीं जोड़ने का मामला उठाया। प्रभारी मंत्री ने कंडोलिया थीम पार्क का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, डीएम विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी पी रेणुका देवी, एडीएम डा. एसके बरनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत आदि मौजूद रहे। मंत्री ने इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सरकार की नीति जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
‘केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव’
पौड़ी। प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रभारी मंत्री चुफाल से मुलाकात की। पोखरियाल ने कहा कि एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) में आश्रित को पेंशन दिए जाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को योजना के तहत पेंशन दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में है। इससे पहले मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। सरकार केंद्र को जल्द की सकारात्मक प्रस्ताव भेजेगी।