फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mining businessman broke fast after getting assurance

आश्वासन मिलने पर खनन कारोबारी ने तोड़ा अनशन

Sat, 30 Oct 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mining businessman broke fast after getting assurance
तहसील प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे खनन कारोबारी राजेंद्र बिष्ट ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद बिष्ट ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

14 और 15 अक्तूबर को एसडीएम श्रीनगर ने श्रीकोट गंगानाली में स्थित खनन पट्टे में कार्रवाई की थी। अवैध खनन सामग्री ले जाने के जुर्म में ट्रकों का चालान किया गया था। विरोध स्वरूप 28 अक्तूबर से खनन पट्टाधारक राजेेंद्र बिष्ट तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया था जबकि वाहन स्वामी भी धरना दे रहे थे। 29 अक्तूबर की देर शाम उप निदेशक खनन दिनेश कुमार की प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बिष्ट के साथ वार्ता हुई। उप निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी के समक्ष इस मसले पर वार्ता होगी। फिलहाल वह अवकाश पर हैं। उनके लौटने के बाद ही मामला आगे बढ़ेगा। उन्होंने 15 दिन के भीतर जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद बिष्ट ने अनशन तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed