फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mini stadium to be built in Bungidhar : Dr. Dhan Singh

बूंगीधार में बनेगा मिनी स्टेडियम : डा. धन सिंह

Sat, 20 Nov 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mini stadium to be built in Bungidhar : Dr. Dhan Singh
बूंगीधार में ग्रामीण महिला को सहायता राशि चैक प्रदान करते स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि बूंगीधार में जल्द मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार ने क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ दिया है। सड़कों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बूंगीधार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार गांव के आखिरी व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा रही है। बूंगीधार-स्यूसाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। शिविर में नौ लोगों को आर्थिक सहायता के चेक, तीन स्वयं सहायता समूहों व 12 किसानों को कृषि कल्याण योजना के तहत 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण किट और महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस अवसर पर राठ विकास अभिकरण के अध्यक्ष शंकर सिंह, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह रावत, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed