{"_id":"5da89a028ebc3e01542f8eb1","slug":"message-of-de-addiction-from-street-play-pauri-news-drn3231750127","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से दूर रखा है अहम: डा. बरनवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से दूर रखा है अहम: डा. बरनवाल
विज्ञापन
पौड़ी। प्रजापिता बह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से ‘मेरा उत्तराखंड, व्यसन मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यशाला में मौजूद बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों व शहर के लोगों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में सबसे पहले लेते हैं। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बालपन से ही नशे के प्रति जागरूक रखने व स्वयं दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डा. सचिन परब ने नशा, नशे के प्रकार, दुष्प्रभाव, जागरूकता, वर्तमान स्थिति व प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को लेकर जानकारी दी। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण भी विवि के अभियान की तरह ही संकल्प: नशामुक्त देवभूमि कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला बना रहा है। कार्यक्रम में एसजीआरआर पौड़ी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में अहम सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन बीके मेहर चंद ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज मुंबई की डा. भारती, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्रा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, अधिवक्ता विनोद कुमार, पीलएवी आरती जुयाल, एई पंकज जैन, बीके सुभद्रा, अल्का, सुमन, अंकित व अंशुमन आदि मौजूद थे।