फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meritorious students of Devprayag Vis area will go on educational tour from 17th

Pauri News: देवप्रयाग विस क्षेत्र के मेधावी छात्र 17 से शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे

Mon, 16 Sep 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Devprayag Vis area will go on educational tour from 17th

विज्ञापन
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने टी शर्ट लांच की। जिन्हें पहनकर विधानसभा के हाईस्कूल टॉपर छात्र भारत भ्रमण पर निकलेंगे। 17 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र के 80 से अधिक छात्र भ्रमण के लिए कीर्तिनगर से रवाना होंगे।


विधायक ने इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा करते हुए कहा कि 17 से 24 सितंबर तक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होगा। 17 सितंबर को सभी कीर्तिनगर से रवाना होंगे और देर शाम ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले दिन देहरादून में मुख्यमंत्री सीएम धामी से मुलाकात के बाद विधानसभा भवन समेत अन्य शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। फिर छात्र लखनऊ के लिए रवाना होंगे, यहां शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण के साथ अयोध्या, वाराणसी व विभिन्न पौराणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल विधानसभा के विभिन्न स्कूलों से टॉपर छात्रों को अपने खर्चे पर भारत भ्रमण कराया जाता है, ताकि छात्र अपने भविष्य को लेकर कई चीजें सीख सके। इससे छात्रों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed