फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Merger of Patti's Kot block will be unitedly opposed: Bhaskar

पट्टी के कोट ब्लाॅक में विलय का एकजुटता से किया जाएगा विरोध : भाष्कर

Tue, 17 Sep 2024 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Merger of Patti's Kot block will be unitedly opposed: Bhaskar

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के इडवालस्यूं पट्टी की 18 ग्राम पंचायतों को कोट ब्लाॅक में शामिल किए जाने की कवायद के विरोध में पट्टी के ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। नवगठित इडवालस्यूं विकास समिति की बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में पट्टी की ग्राम पंचायतों का विलय किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति अध्यक्ष भाष्कर बहुगुणा ने कहा कि इडवालस्यूं पट्टी की पंचायतों के विलय के विरोध में पंचायतीराज विभाग, जिला प्रशासन से लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है। बावजूद इसके एक फीसदी भी विलय किए जाने की कोशिश सरकार द्वारा की गई, तो पट्टी की 18 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।


इडवालस्यूं विकास समिति की बैठक गौरीकोट गांव में आयोजित हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से समिति का विस्तार करते हुए पूर्व विधायक पौड़ी यशपाल बेनाम, विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त रघुवीर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सरदार सिंह रावत, शिक्षा विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह बिष्ट व चवथ गांव के पूर्व प्रधान शैलेंद्र नौटियाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समस्त संरक्षकों ने पट्टी के सामाजिक कार्यों, सांस्कृतिक, खेल व क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अपनी-अपनी प्रतिबद्ध को प्राथमिकता से बताया। समिति के अध्यक्ष भाष्कर बहुगुणा ने बताया कि समिति का जल्द ही पंजीकरण किया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी से पंजीकरण के लिए 1-1 हजार की सहयोग राशि ली जाएगी। सदस्यों से 100 रुपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। कहा, समिति का एक संयुक्त खाता होगा। जिसके खर्चों का पूरा लेखा-जोखा प्रत्येक माह की बैठक में रखा जाएगा। बताया, समिति की आगामी बैठक ग्राम पंचायत सिंडी में युवाओं व महिलाओं की बड़ी सहभागिता के साथ की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावत ने किया। इस अवसर पर समिति सचिव राकेश डोभाल, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत व दर्गा प्रसाद गैरोला, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, अनुशासन समिति अध्यक्ष शशि चंद्र रतूड़ी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed