फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandum submitted to start college operations

Pauri News: महाविद्यालय का संचालन शुुरू करने को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jun 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 22 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to start college operations
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के बड़ियारगढ़ क्षेत्र में महाविद्यालय का संचालन शुुरू करने और पदों के सृजन की मांग के लिए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि वर्ष 2016 में स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय का संचालन अब तक शुरू नहीं होने क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पुनः शासनादेश जारी किया था और 20 अगस्त 2024 को कुछ पद भी सृजित किए गए, लेकिन अंग्रेजी, समाजशास्त्र और विज्ञान वर्ग के पद शामिल नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों में इन विषयों की पढ़ाई होती है, ऐसे में महाविद्यालय में भी इन विषयों की व्यवस्था आवश्यक है। जिला पंचायत सदस्य ने इस सत्र से महाविद्यालय का संचालन शुरू करने व अंग्रेजी, समाजशास्त्र एवं विज्ञान वर्ग के पदों को शीघ्र सृजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed