Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Meditation and yoga are essential for improving concentration: Sneha

ध्यान योग एकाग्रता में वृद्धि के लिए जरूरी: स्नेहा

Fri, 05 Dec 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 05 Dec 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Meditation and yoga are essential for improving concentration: Sneha
सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर में आयोजित ध्यान योग ​शिविर में मौजूद  छात्र छात्राएं एवं अध्यापक। 
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर उमावि श्रीनगर में ब्रह्मा कुमारी संस्था इकाई ने बच्चों के लिए ध्यान व योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी संस्था की राष्ट्रीय काउंसलर बीके स्नेहा ने कहा कि ध्यान योग बच्चों में एकाग्रता वृद्धि के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को दैनिक दिनचर्या में ध्यान व प्राणायाम को अनिवार्य रूप से शामिल करने की सलाह दी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बलविंदर सिंह ने कहा कि ध्यान न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि व्यवहार और अध्ययन में भी सकारात्मक सुधार लाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी, गोविंद, प्रदीप खंकरियाल, भक्तिराम नैथानी, राजेंद्र नैथानी पुरोहित, सुरेश पोखरियाल, ताजबर सिंह बिष्ट, पूनम मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed