{"_id":"690de1ab6a4bfc9c920b59e4","slug":"medicines-and-nutritional-supplements-given-to-livestock-farmers-pauri-news-c-51-1-pri1001-112067-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पशुपालकों को दी दवाएं व पोषक सप्लीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पशुपालकों को दी दवाएं व पोषक सप्लीमेंट
Fri, 07 Nov 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। पशुपालन विभाग की ओर से मांडाखाल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने भेड़‐बकरी पालन करने वाले घुमंतु पशुपालकों के झुंड का निरीक्षण किया गया। टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ डीवॉर्मर, मिनरल सप्लीमेंट, मैग्नीशियम सल्फेट और ऑक्सीटेट्रासाइक्लिन इंजेक्शन वितरित किए। पशुपालकों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के बाद पशुओं में लगातार खांसी एवं वजन में कमी की समस्या देखी जा रही है।
पशु चिकित्सकों ने 30 पशुओं के मल नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे। वहीं शिविर में 400 भेड़ व बकरी, छह घोड़े और 10 कुत्तों का टीकाकरण किया गया।
सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान इन पशुओं में परजीवी संक्रमण और खांसी जैसी समस्याएं सामान्य होती हैं। समय पर दवा और पोषक तत्व देने से इन रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक खंडूरी, डॉ. एकता बिष्ट, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।