फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   May 30 protest against liquor lottery.

30 मई को शराब की लॉटरी का विरोध

Sat, 27 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 27 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

राज्य को शराबमुक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल में संयोजक समिति का गठन किया गया है। समिति ने सभी जिला मुख्यालयों में 30 मई को शराब की लॉटरी का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 31 मार्च को श्रीनगर में शराबमुक्त उत्तराखंड के लिए एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


श्रीनगर से सुलोचना भट्ट, सुरजी उनियाल, अंजू भट्ट, प्रेम वल्लभ नैथानी, विजयेता सेमवाल, संगलाकोटी से रामी देवी, भास्कर द्विवेदी, चमोली से इंद्रेश मैखुरी, सुभाष रावत, पौड़ी से नीलम रावत, एसपी धस्माना और नीमा कुकरेती, देवाल से हीरा पांथी को सदस्य चुना गया है। सरिता नेगी को संयोजक और अंशी देवी को सह संयोजक चुना गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी भेजा गया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की जनता उत्तराखंड राज्य की मांग के पूरे होने के बाद अब शराबमुक्त उत्तराखंड की मांग कर रही है।  समिति ने मांग की है कि आबकारी नीति 2017-18 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए व उत्तराखंड को शराबमुक्त उत्तराखंड घोषित किया जाए। इस मौके पर सरिता नेगी अध्यक्ष बिजाल संस्था, इंद्रेश मैखुरी राज्य कमेटी सदस्य भाकपा, शिवानी पांडेय छात्रा प्रतिनिधि, अतुल सती राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईसा, अंशी देवी कर्णप्रयाग संघर्ष समिति अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed