फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Max falls in a ditch on the Bonsal-Bhenti road, two died

बौंसाल-भेंटी मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत

Mon, 11 Jan 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Max falls in a ditch on the Bonsal-Bhenti road, two died
कल्जीखाल ब्लाक में बौंसाल-भेंटी मार्ग पर एक मैक्स खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। मृतकों में एक भाजपा कार्यकर्ता और एक चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

कल्जीखाल ब्लाक के मुंडेश्वर से पवसोला गांव निवासी चार ग्रामीण रविवार देर शाम गांव लौट रहे थे कि बौंसाल-भेंटी मार्ग पर रात नौ बजे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और 108 सेवा से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि उपचार के दौरान सुदामा प्रसाद (40) पुत्र चैतराम और विजय प्रसाद (42) पुत्र नरोत्तम निवासी पवसोला गांव की मौत हो गई। जबकि चालक पियूष और लक्ष्मण प्रसाद का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक विजय प्रसाद जीआईसी मुंडेश्वर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत था, जबकि सुदामा प्रसाद लॉकडाउन के दौरान घर लौटे थे। रेस्क्यू करने में प्रधान पपसोला कुलदीप, राजस्व उपनिरीक्षक असवालस्यूं मनोज कुमार, शेखरानंद, अमन, दिनेश शामिल थे। वहीं विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने वाहन दुर्घटना पर शोक जताया। कोली ने बताया कि सुदामा प्रसाद भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed