हाईवे पर पलटी मैक्स, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार बाजार से पुलिंडा जा रही एक मैक्स बदरीनाथ मार्ग पर पीडब्लूडी कालोनी गिंवईसोत के पास हाईवे पर पलट गई।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाद मैक्स चालक फरार हो गया।
शनिवार को करीब तीन बजे कोटद्वार से सवारियों को लेकर पुलिंडा जा रहा एक मैक्स वाहन जैसे ही गिवईंसोत से आगे बढ़ा, वैसे ही एक छोटे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान वाहन सड़क पर पलट गया।
जिससे वाहन में सवार महेंद्र सिंह नेगी (50) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम पुलिंडा, स्यालिंगा गंभीर रुप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र खिड़की की ओर बैठा था, वाहन पलटने के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। मृतक यहां लोनिवि के किसी ठेकेदार के साथ काम करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स तेज रफ्तार में थी। वाहन में चार सवारियां बैठी थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है।