{"_id":"632f474927190051ad564715","slug":"masses-took-to-the-streets-to-get-justice-for-the-daughter-pauri-news-drn4237113194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
सार
प्रदर्शनकारियों में राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनोद नेगी, प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, प्रधान मधु खुगशाल, कमला नेगी, आशीष नेगी, मोहित सिंह, शिव रतूड़ी, दीपक असवाल, गोपाल नेगी, आस्कर रावत, नितिन रावत, प्रतीक बिष्ट, भाषण भूषण, आस्कर रावत, नितिनि बिष्ट सहित कई शामिल थे। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा, जयहरीखाल प्रमुख दीपक भंडारी, एकेश्वर प्रमुख नीरज पांथरी, पीडी एसके राय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान ने श्रद्धांजलि दी। कहा कि सरकार की जल्दबाजी बता रही है कि वह आरोपियों को बचाना चाहती है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी को न्याय और आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यालय की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान छात्रों, महिलाओं, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में सुबह दस बजे बस अड्डे में छात्र-छात्राएं, राज्य आंदोलनकारी महिलाएं, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने बस अड्डे में जाम लगा दिया जो करीब दो घंटे तक रहा। इस दौरान पौड़ी परिसर से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी बस स्टेशन पर पहुंच गए। घटना के विरोध में धारा रोड, लोअर बाजार, कोटद्वार रोड़, श्रीनगर रोड, माल रोड में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
पौड़ी ब्लाक के श्रीकोट गांव निवासी अंकिता भंडारी यमकेश्वर क्षेत्र के गंगा भोगपुर स्थित वनतारा रिजॉर्ट से बीते 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने बीते शुक्रवार को अंकिता की हत्या के आरोप में रिजॉर्ट मालिक, प्रबंधक व एक अन्य स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया था। बैराज से शनिवार को अंकिता का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनोद नेगी, प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, प्रधान मधु खुगशाल, कमला नेगी, आशीष नेगी, मोहित सिंह, शिव रतूड़ी, दीपक असवाल, गोपाल नेगी, आस्कर रावत, नितिन रावत, प्रतीक बिष्ट, भाषण भूषण, आस्कर रावत, नितिनि बिष्ट सहित कई शामिल थे।
उधर, अंकिता की हत्या के मामले को देखते हुए पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित कर दी। पूर्व सीएम ने कहा मामले में राजस्व उपनिरीक्षक की लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा, जयहरीखाल प्रमुख दीपक भंडारी, एकेश्वर प्रमुख नीरज पांथरी, पीडी एसके राय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान ने श्रद्धांजलि दी।
सरकार ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला अहम सबूत किए नष्ट : बहुगुणा
पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंकिता हत्याकांड में प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने आधी रात में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर अहम सबूतों को नष्ट करने का काम किया है। बिना फॉरेंसिक जांच के सरकार को रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने में आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई। शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बहुगुणा ने कहा कि पौड़ी की बेटी अंकिता के हत्याकांड में प्रदेश सरकार की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि पौड़ी की बेटी की हत्या 18 सितंबर को हो गई थी लेकिन 20 सितंबर को हत्या के आरोपी द्वारा अपने पिता भाजपा नेता व पूर्व दर्जाधारी के साथ राजस्व पुलिस की मिलीभगत से गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया, तो घटना जुड़े सबूत मिटाने के लिए सरकार ने आधी रात में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया। कहा कि सरकार की जल्दबाजी बता रही है कि वह आरोपियों को बचाना चाहती है। संवाद