{"_id":"612a6f0f8ebc3e7a1211ef0e","slug":"mansi-and-kanishka-top-the-seminar-shrinagar-news-drn3887859115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी और कनिष्का सेमिनार में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी और कनिष्का सेमिनार में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव (पौड़ी) की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमिनारों में मानसी नेगी और कनिष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव की ओर से 21 अगस्त को अक्षय ऊर्जा पर विज्ञान और 26 अगस्त को महिला सशक्तीकरण दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। शनिवार को विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार की कनिष्का ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज देउली यमकेश्वर की कनिका बिष्ट ने द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लैंसडौन जयहरीखाल की कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला सशक्तीकरण सेमिनार में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल पौड़ी की छात्रा मानसी नेगी ने पहला और राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर कोट की छात्रा अंजली देशवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाशिंग्याना द्वारीखाल की छात्रा संध्या बड़थ्वाल और राजकीय इंटर कॉलेज साकनीखेत कल्जीखाल की छात्रा संजना असवाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता संपन्न कराने में डायट के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा, प्रवक्ता डॉ. प्रमोद नौडियाल, डॉ. जगमोहन सिंह पुंडीर, शिवानी रावत, अभिलाषा पुरोहित, अपर्णा रावत, डॉ. अरविंद गौड़ और मोहम्मद अहमद अंसारी के साथ जिले की बालिका प्रकोष्ठ के समन्वयकों ने योगदान दिया।