फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   manpur and shivpur lights with solar light

सोलर लाइट से जगमग हुआ मानपुर और शिवपुर गांव

Tue, 03 Nov 2015 09:53 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 03 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे मानपुर और शिवपुर गांव सोलर लाइट से रौशन हो गए हैं। अब यहां लोगों को रात के समय अंधेरे में नहीं चलना पड़ेगा। दोनों गांवों के महत्वपूर्ण स्थानों पर भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सोलर लाइटें लगा दी गई हैं। सोमवार देर शाम इन दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम में एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक टीएस रावत ने सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

दोनों गांवों के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने एलआईसी के प्रयास को सराहनीय बताया। एलआईसी के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों गांव एलआईसी की ओर से बीमा ग्राम घोषित किए गए थे। इसके तहत यह सहायता प्रदान की गई। भारतीय जीवन बीमा निगम की कोटद्वार शाखा ने शहर से सटे मानपुर और शिवपुर गांवों के लिए 1.75 लाख रुपये सोलर लाइट के लिए प्रदान किए। मानपुर चौराहे में आयोजित कार्यक्रम में सोलर लाइट प्लांट का लोकार्पण करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक टीएस रावत ने एलआईसी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ग्रामीण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अगले वर्ष भी अपने गांवों को बीमा ग्राम बनवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सुधा सती ने की। इस अवसर पर मानपुर प्रधान किरन काला, शिवपुर प्रधान संदीप शाह, सिताबपुर प्रधान मीनाक्षी रावत, पदमपुर प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी, दीपेंद्र काला समेत एलआईसी के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed