{"_id":"65ad21ac27175c3a610ebb68","slug":"manoj-rawat-anjul-becomes-president-of-pauri-bachao-sangharsh-samiti-pauri-news-c-51-1-pri1002-2799-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने मनोज रावत अंजुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने मनोज रावत अंजुल
Sun, 21 Jan 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
बैठक कर शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मनोज रावत अंजुल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और निखिल रौथाण को सचिव चुना गया।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीते 17 जनवरी को महासम्मेलन किया गया था और शहर के हालात पर चिंता जताई थी। रविवार को रामलीला मैदान में समिति की बैठक हुई जिसमें जिला अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर सरकारी व्यवस्था में शामिल करने, शहर को अतिक्रमण मुक्त करने पर सहमति बनी। कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण व कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर वार्ता की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष पद के लिए विनय शर्मा, ललित नेगी, भक्ति शाह, देवेंद्र सिंह रावत, कमला रावत, रेखा चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सहसचिव के लिए संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र रावत, सह कोषाध्यक्ष अरविंद रावत, संगठन मंत्री विनोद रावत, राजेश मेंसल, निकिता, कुसुम बिष्ट, प्रियंका थपलियाल, प्रवीन असवाल, अरविंद रावत को चुना गया। प्रचार मंत्री के रूप में हिमांशु रावत, अनिल रावत, हर्षी रावत, रेवती रावत, राहुल रस्तोगी, मनीष लिंगवाल को चुना गया।