{"_id":"66ef02b6946bf1ef20017394","slug":"mangal-bangwadis-team-becomes-sirmaur-in-folk-dance-and-folk-song-pauri-news-c-5-1-gkp1010-507117-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लोकनृत्य व लोकगीत में मंगल बैंग्वाड़ी की टीम बनी सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लोकनृत्य व लोकगीत में मंगल बैंग्वाड़ी की टीम बनी सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से पौड़ी में विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान महिला मंगल दलों की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिला मंगल बैग्वाड़ी की टीम लोकनृत्य व लोकगीत में विजेता बनीं।
ब्लॉक सभागार पौड़ी में आयोजित युवा महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख दीपक खुकशाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इस दौरान महिला मंगल की महिलाओं ने लोक नृत्य, लोकगीत एकाकी नाटक में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। सामूहिक लोकनृत्य में बैंग्वाड़ी प्रथम, तमलाग द्वितीय, भितांई तृतीय रहा। लोकगीत में बैंग्वाड़ी प्रथम, तमलाग द्वितीय, भितांई तृतीय, एकाकी नाटक में तमलाग प्रथम, बैंगवाड़ी द्वितीय व भितांई तृतीय स्थान पर रहा।
लोकगीत एकल में दिव्या नेगी प्रथम, मधु खुकसाल द्वितीय, सृष्टि रावत तृतीय, लोकनृत्य में शीतल रावत प्रथम, गीता नेगी द्वितीय और रश्मि तृतीय रहीं। जबकि भाषण प्रतियोगिता में कविता प्रथम, ऐश्वर्या नौटियाल द्वितीय, आकृति बिष्ट तृतीय, कहानी लेखन में गुनगुन प्रथम, मानसी असवाल द्वितीय, अनंता तृतीय, पोस्टर बनाना में कविता प्रथम, करन द्वितीय, सोनाली तृतीय, फोटोग्राफी में शेखर नेगी प्रथम, विकास द्वितीय व अजय तृतीय रहे। इस दौरान विजेता टीम व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, बीडीओ दिनेश सिंह नेगी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत आदि मौजूद रहे।