फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Make a concrete policy for the protection of folk instruments: Bhaktishah

लोक वाद्ययंत्रों के संरक्षण के लिए बनाएं ठोस नीति : भक्तिशाह

Sun, 27 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Make a concrete policy for the protection of folk instruments: Bhaktishah
विश्व रंगमंच दिवस पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध हुड़का वादक भक्ति शाह ने उत्तराखंड के लोक वाद्ययंत्रों के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। शाह ने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन लोक वाद्ययंत्रों के संरक्षण व लोक वादकों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। प्रदेश में लोक वादक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और लोक वाद्य यंत्र विलुप्ति के कगार पर हैं।
विज्ञापन

पौड़ी गांव निवासी हुड़का वादक भक्ति शाह ने कहा कि हुड़का, ढोर थाली, ढोल दमाऊं, खंजरी, मशकबाजा, मोछंग सहित कई लोक वाद्ययंत्र हैं, जो पहाड़ की लोक संस्कृति का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक वाद्ययंत्रों को संरक्षित करने की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में लोककला विद्यालयों की स्थापना की जाए और यहां लोक वाद्ययंत्रों की शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जाए। इन विद्यालयों में लोक कलाकारों को नियुक्ति देकर उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। उन्होंने सरकार से लोक कलाकारों को 45 वर्ष के बाद पेंशन देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed