फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Madho Singh Bhandari memorial will be decorated with 1 crore

Pauri News: 1 करोड़ से संवरेगा माधो सिंह भंडारी स्मारक

Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Madho Singh Bhandari memorial will be decorated with 1 crore
रेल विकास निगम ने दी बजट को मंजूरी, जल्द होगा आवंटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के गांव मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मारक 1 करोड़ की लागत से संवरेगा। रेल विकास निगम ने बजट को मंजूरी दे दी है। स्मारक के सौंदर्यीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए रेल विकास निगम जल्द बजट आवंटित करेगा।

विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित मलेथा गांव में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मारक से संबंधित प्रस्तावों को आरवीएनएल ने मंजूरी दी है। साथ ही माधो सिंह भंडारी स्मारक के सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ 11 लाख 8 हजार की धनराशि को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। रेल विकास निगम की ओर से स्मारक के सौंदर्यीकरण का बजट जिला प्रशासन टिहरी को उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक कंडारी ने कहा कि धनराशि मिलने पर वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के स्मारक को दिव्य और भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed