फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Lumpi: DM banned animal transport in the district

लंपी : जिले में पशुपरिवहन पर डीएम ने लगाई रोक

Thu, 15 Sep 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

लंपी बीमारी फैलने से रोकने के लिए पशुधन के परिवहन पर रोक लगा दी गई है।जिलाधिकारी पौड़ी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।अभी तक करीब साढे़ चार हजार वैक्सीन लग चुके हैं।

विज्ञापन
Lumpi: DM banned animal transport in the district

विस्तार

लंपी बीमारी फैलने से रोकने के लिए पशुधन के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ये आदेश जारी किया है। पौड़ी जिले में अब तक आठ मवेशियों की मौत हो चुकी है। करीब एक हजार मवेशी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। जिले के पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को जागरूक किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक में मवेशी लंपी से ज्यादा प्रभावित हैं। जिलाधिकारी पौड़ी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों को जागरूक करने किया जाए, पशुधन के टीकाकरण तुरंत करें।
विज्ञापन

--------------------
संक्रमित पशु को दलिया, हरा चारा और गुड़ खिलाएं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि संक्रमित पशु को संतुलित दलिया, हरा चारा व गुड़ खिलाएं। उन्होंने कहा कि जिले में छह हजार पशुधन के संक्रमित होने का अनुमान है। अभी तक करीब साढे़ चार हजार वैक्सीन लग चुके हैं। संक्रमित पशुओं को चरान के लिए बाहर न छोड़ा जाए। दुधारू पशु के दूध का सेवन अच्छी तरह उबालकर करें। कहा पशु बाड़ों में सोडियम हाइपोक्लोराइड या अन्य किसी रसायन का नियमित छिड़काव किया जाए। संक्रमित पशुधन के निधन पर उसे डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में चूना व नमक डालकर दफनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed