{"_id":"66fd854da2df6a69490971e0","slug":"lucky-in-shot-put-suraj-vivek-and-hina-won-pauri-news-c-5-1-gkp1010-516285-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गोला फेंक में लकी, सूरज, विवेक व हिना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गोला फेंक में लकी, सूरज, विवेक व हिना ने मारी बाजी
विज्ञापन
पौड़ी। 74वीं विद्यालयी जनपदीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को गोला फेंक, चक्का फेंक, रिले समेत विभिन्न दौड़ स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में दूसरे दिन के खेलों का उद्घाटन गढ़देवा के उपाध्यक्ष व जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणवीर सिंह नेगी ने किया। खेलों की शुरुआत 400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग की रिले दौड़ से हुई। जिसमें यमकेश्वर की आयुषी, अनामिका, राधिका व निशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि पाबौ ब्लॉक की सोनम, काजल, खुशी व निधि ने द्वितीय व एकेश्वर की दिव्या, अर्चना, पावनी व सिमरन ने तृतीय स्थान पाया।
इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में थलीसैंण के प्रकाश, अर्पण, सागर व नवीन प्रथम रहे। यमकेश्वर के अमित, नितिन, संदीप व आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि तृतीय श्रेणी के लिए कोई भी खिलाड़ी क्वालिफाइ नहीं हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर में खुशी कोट ने प्रथम, राधिका यमकेश्वर द्वितीय व सोनम पाबौ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्काफेंक में दीपिका नैनीडांडा प्रथम, इशिका द्वारीखाल द्वितीय व माही थापा दुगड्डा तृतीय रहीं। गोला फेंक के सीनियर बालिका वर्ग में लकी द्वारीखाल प्रथम, तनुजा खिर्सू द्वितीय, सुनीता थलीसैंण तृतीय रही। बालक वर्ग में सूरज यमकेश्वर ने पहला, सचिन यमकेश्वर ने दूसरा व प्रियांशु थलीसैंण ने तीसरा स्थान पाया।
गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में विवेक नेगी पाबौ प्रथम, नमन यमकेश्वर द्वितीय व साजन द्वारीखाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में हिना दुगड्डा प्रथम, दीपिका नैनीडांडा द्वितीय व इशिका द्वारीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में पावनी एकेश्वर प्रथम, गौरी रिखणीखाल द्वितीय व सृष्टि पौड़ी तृतीय रही। बालक वर्ग में सावन कुमार रिखणीखाल प्रथम, अक्षय जयहरीखाल द्वितीय व अकाश बिष्ट यमकेश्वर तृतीय रहे।
विज्ञापन
800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में दीया थलीसैंण प्रथम, मनीषा एकेश्वर द्वितीय व वंदना रिखणीखाल तृतीय रही। 1500 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में संजना यमकेश्वर प्रथम, कविता थलीसैंण द्वितीय व मनीषा एकेश्वर तृतीय रहीं। लंबी कूद सीनियर बालिका में अमृता रिखणीखाल प्रथम, कशिश रिखणीखाल द्वितीय, नीलम थलीसैंण तृतीय रहीं।