फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Line departments should work with coordination: Gunwant

समन्वय के साथ कार्य करें रेखीय विभाग : गुणवंत

Wed, 02 Oct 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Line departments should work with coordination: Gunwant

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश चंद्र गुणवंत ने रेखीय विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ विकास योजनाएं धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ गुणवंत ने कहा कि कृषि, उद्यान, सहकारिता, पंचायतीराज, दुग्ध विकास सहित समस्त रेखीय विभागों के योजनाओं की जानकारी एक-दूसरे विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को होनी आवश्यक है। जिससे जनता को योजना की जानकारी देने व उसे धरातल पर उतारने में समन्वय के साथ गुणवत्तपरक कार्य होगा।


मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश चंद्र गुणवंत ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पाबौ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। कहा दोनों अधिकारी पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम योगदान देते हैं, ऐसे में समस्त ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को विकास खंड स्तर की सभी योजनाओं की जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने अपने विभाग की योजनाओं तक सीमित ना रहकर सभी योजनाओं से अवगत रहना होगा, ताकि जनता को वह समय पर योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रदान कर पाए। प्रभारी खंड विकास अधिकारी पाबौ धूम सिंह नेगी ने ब्लाक स्तर संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed