फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Life is back on track for disaster-affected families in Sanji village

Pauri News: सैंजी गांव के आपदा प्रभावित परिवारों की जिंदगी पटरी पर लौटी

Sat, 16 May 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 16 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Life is back on track for disaster-affected families in Sanji village
- 10 महीने बाद 16 परिवारों को राहत, सात के नए मकान तैयार, अन्य ने सहायता राशि से कराई मरम्मत
विज्ञापन

पाबौ। विकासखंड के सैंजी गांव में बीते साल 6 अगस्त को आई आपदा से उजड़े परिवारों की जिंदगी अब पटरी पर लौट चुकी है। आपदा में बेघर हुए 16 परिवारों में से सात का पुनर्वास कर उनके नए मकान तैयार कर दिए गए हैं जबकि अन्य को राहत राशि देकर घरों की मरम्मत कराई गई है।
आपदा के चलते बीते साल सैंजी गांव में भारी तबाही हुई थी। आपदा में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और 16 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। इनमें कुछ परिवार ऐसे भी थे जिनका पूरा सामान तक बह गया था।
विज्ञापन

आपदा के बाद सरकार और प्रशासन ने राहत व पुनर्वास कार्य शुरू किए। अब करीब दस महीने बाद सात प्रभावित परिवारों के नए मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं आंशिक क्षतिग्रस्त मकान स्वामियों को को राहत राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे उन्होंने अपने घरों की मरम्मत करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित नीलम सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे के बाद परिवार को लंबे समय तक अस्पताल और अस्थायी आश्रय में रहना पड़ा, लेकिन अब नया घर मिलने से परिवार सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है। बबीता देवी ने बताया कि आपदा में उनका पूरा सामान मलबे में दब गया था।

बताया कि उम्मीद नहीं थी कि फिर से अपना घर मिल पाएगा। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार के सहयोग से सभी 16 प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई गई।जिससे प्रभावित परिवार फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed