{"_id":"66605c33367ba9905c06e729","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-three-caught-in-12-days-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-106118-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, 12 दिन में पकड़े गए तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, 12 दिन में पकड़े गए तीन
Wed, 05 Jun 2024 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने नागदेव रेंज पौड़ी भेजा, लोगों ने ली राहत की सांस
श्रीनगर। नगर क्षेत्र के ग्लास हाउस रोड पर वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। पिंजरे में कैद हुए नर गुलदार की उम्र डेढ़ से दो साल के बीच बताई जा रही है। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम गुलदार को नागदेव रेंज पौड़ी ले गई। बताया जा रहा है कि अब श्रीनगर शहर में सक्रिय सभी गुलदार पकड़े जा चुके हैं।
बीते लंबे समय से नगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई हे। एक से ज्यादा गुलदार सक्रिय होने के कारण लोगों में दहशत है। मई में दो मासूम बच्चों पर गुलदार ने हमला किया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए गश्त के साथ पिंजरे लगाए गए थे। नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि जिस स्थान पर इससे पहले गुलदार पकड़ा गया था उसी जगह पर यह गुलदार भी पिंजरे में कैद हुआ है। बताया कि बीते दो माह में अब तक पांच गुलदार श्रीनगर शहर से पकड़ लिए गए हैं।
अब नगर क्षेत्र में सक्रिय सभी गुलदारों को पकड़ लिया गया है। लिहाजा अब पिंजरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग ने हॉट स्पाट चिह्नित कर श्रीनगर से श्रीकोट तक 13 पिंजरे लगाए गए। वहीं 20 ट्रैप कैमरों से गुलदार पर नजर रखी जाने लगी।
विज्ञापन
पिंजरे लगाने के बाद 24 व 25 मई को दो गुलदार हैप्रेक रोड, ग्लास हाउस के पास पिंजरे में कैद हुए। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। एक ओर गुलदार के सक्रिय होने की सूचना मिलने लगी। कड़ी मसक्कत के बाद बुधवार सुबह पांच बजे के करीब एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।