फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leaning Electric Poles and Dangling Wires Pose Danger Following Retaining Wall Collapse

Pauri News: ढहे पुश्ते से झुके बिजली के पोल, लटकते तार बने खतरा

Sat, 11 Jul 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Leaning Electric Poles and Dangling Wires Pose Danger Following Retaining Wall Collapse
- पुश्ता ढहने से बिगड़ी स्थिति; स्थानीय लोगों ने कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के ग्लास हाउस रोड पर पुश्ता ढहने से बिजली के दो पोल झुक गए हैं, जिससे विद्युत तार सड़क से महज कुछ फीट ऊपर लटक रहे हैं। डांग, ऐठाणा और डाकबंगला को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और दोपहिया वाहन गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से पुश्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण पोल असंतुलित हो गए हैं। कई स्थानों पर तार इतने नीचे आ गए हैं कि लोगों को सिर झुकाकर निकलना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में करंट फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी पंकज और मातवर सिंह कठैत समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पोल और तारों की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed