फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Last chance for admission in Garhwal University

Pauri News: गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए 19-20 अक्तूबर को अंतिम अवसर

Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in Garhwal University
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नये शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए विवि छात्रों को एक अंतिम मौका दे रहा है। छात्र उन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें बची हुई है। इसके लिए विवि ने एक दिन का समय दिया गया था, लेकिन पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आने से समयावधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा ने कहा कि विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर के कई ऐसे पाठ्यक्रम हैं जहां अभी सीटें रिक्त हैं। ऐसे में विवि प्रशासन से इन सीटों पर छात्रों को प्रवेश देने का एक आखरी मौका दिए जाने की एबीवीपी संगठन द्वारा मांग की गई थी। डीएसडब्लू प्रो़ एमएस नेगी ने बताया कि देर शाम तक पोर्टल खोल दिया जाएगा, जिसके बाद छात्र 19 व 20 अक्तूबर को पंजीकरण कर सकते हैं। कहा कि 19 अक्तूबर को उन पाठ्यक्रमों के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिनमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश होते हैं। इनमें बीएड, एलएलबी व बीटेक शामिल है, जबकि मेरिट के आधार पर प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 20 को कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed