फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Land marked for NIT Sumadi campus

Pauri News: एनआईटी सुमाड़ी परिसर के लिए भूमि चिह्नित

Thu, 16 Nov 2023 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Nov 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Land marked for NIT Sumadi campus
डीएम ने किया 11 एकड़ भूमि का निरीक्षण, 60 एकड़ की है जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के सुमाड़ी परिसर के निर्माण के लिए 60 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन 49 एकड़ भूमि पूर्व में चिह्नित कर चुका है अब शेष 11 एकड़ जमीन का भी चयन कर लिया गया है। उक्त भूमि जल्द एनआईटी को हस्तांतरित कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण करते हुए तत्काल भूमि हस्तांतरण कार्रवाई के निर्देश दिए।

वर्तमान में एनआईटी की कक्षाएं श्रीनगर के भक्तियाना में संचालित हो रही हैं। संस्थान के सुमाड़ी परिसर का निर्माण सुमाड़ी, खलू चमराड़ा सहित अन्य गांवों की भूमि पर होना है। इसके लिए 310 एकड़ भूमि दान में मिली है। प्रथम चरण के तहत 60 एकड़ भूमि पर निर्माण होना है। इसमें से 39 एकड़ भूमि एनआईटी के नाम दर्ज हो चुकी है जबकि कुछ समय पूर्व 10 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई। बृहस्पतिवार को शेष 11 एकड़ भूमि का चयन किया गया। अब संस्थान को प्रथम चरण के लिए भूमि मिल गई है। डीएम ने कहा कि तहसीलदार श्रीनगर को भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्रवाई पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं एनआईटी के कुलसचिव डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सुमाड़ी में प्रशासनिक भवन, छात्रावास, कक्षाएं, प्रयोगशाला, ओपन थिएटर, प्रेक्षागृह, खेल मैदान, शिक्षक व स्टाफ आवास सहित अन्य निर्माण होने हैं जो 713 करोड़ की लागत से होंगे। एनआईटी प्रशासन को पूरा बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed