फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Laboratory can open till 15

15 तक खुल सकती है प्रयोगशाला

Tue, 07 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Laboratory can open till 15
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों को चरणबद्ध ढंग से खोलने पर मंथन करने के लिए ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 सितंबर से पहले शोध छात्रों के लिए प्रयोगशाला खोलने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवि के अधिकारियों ने परिसरों में ऑफलाइन मोड में पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जा रही एसओपी का पालन करते हुए निर्णय लिए जाएंगे। तय किया गया कि सर्वप्रथम शोध गतिविधियों को बहाल करने के लिए प्रयोगशाला खोली जाएंगी। इसके लिए जल्द से जल्दी प्रयोगशाला खोली जाए। तय किया गया कि इस संबंध में बुधवार को तिथि निर्धारित कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। बैठक में विवि के डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. मोहन पंवार, संकायाध्यक्ष, परिसरों के निदेशक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed