फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   KOTSARA WAITING FOR CM

कोटसाड़ा गांव में सीएम का बेसब्री से इंतजार

Sun, 15 Nov 2015 07:53 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 15 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
कोट ब्लाक के कोटसाड़ा गांव में सीएम हरीश रावत की अगवानी की तैयारी जोरों पर चल रही है। ग्रामीण प्रदेश मुखिया के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। सीएम के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए गांव में हेलीपैड बना दिया गया है।
विज्ञापन

कोट ब्लाक के कोटसाड़ा गांव में 17 नवंबर को सीएम हरीश रावत के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम हरीश रावत 17 नवंबर की शाम कोटसाड़ा पहुंचेंगे। रात को चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। हालांकि सीएम के इस कार्यक्रम की अभी भी शासन स्तर से कोई अधिकारिक सूचना नहीं आ पाई है, लेकिन सीएम के गांव में आने की खबर भर से गांव के लोग उनकी अगवानी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।  कोट ब्लाक के ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल ने बताया कि ग्रामीणों को पूरी उम्मीदें हैं कि सीएम हरीश रावत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार भजन सिंह के इस गांव में जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए गांव में हेलीपैड बना दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख ने बताया कि गांव में उनके विश्राम की व्यवस्थाएं भी की जा चुकी हैं। सीएम के गांव में आने की संभावनाओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने भी गांव में भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया। पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने बताया कि कोटसाड़ा गांव में पहली बार किसी सीएम के पहुंचने का कार्यक्रम है। इससे ग्रामीणों में उल्लास और उम्मीदें होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed