फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kiwi farming started in 17 hectares in the district

जिले में 17 हेक्टेयर में शुरू हुई कीवी की खेती

Sun, 04 Apr 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kiwi farming started in 17 hectares in the district
जिले के किसानों की आजीविका को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी। उद्यान विभाग ने किसानों को कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया है। इस वर्ष जिले में जिला योजना व उद्यान मिशन के तहत 17 हेक्टेयर भूमि में कीवी की खेती शुरू की गई है, जिसमें 60 किसान जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ में किसानों की आर्थिकी को कीवी की खेती से मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से थलीसैण, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर, कल्जीखाल, पौड़ी व कोट ब्लाक में कीवी की खेती शुरू की गई है। इन विकासखंडों में जिला योजना के तहत 15 हेक्टेयर व उद्यान मिशन के तहत दो हेक्टेयर भूमि पर कीवी रोपी गई है। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जलवायु के बदले परिवेश में कीवी की खेती पहाड़ में संभावनाओं से भरी है। उन्होंने बताया कि कीवी से प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन व लाभ मिलता है। कहा कि जंगली जानवरों से सुरक्षित कीवी पोषक तत्वों से भरपूर है। जिसका भंडारण भी देर तक किया जा सकता है। डा. कुमार ने बताया कि कीवी रोपने के तीसरे साल उत्पादन देना शुरू कर देता है। रोपण के लिए दिसंबर व जनवरी माह उपयुक्त होता है। उन्होंने बताया कि जिले में 60 किसान कीवी की खेती से जुड़ गए हैं। साथ ही सात समूह भी बनाए गए हैं। जिले में एलिसन, हवाड, मांटी, तामुरी, एबॉट, ब्रूनो आदि उन्नत प्रजातियों की कीवी रौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed