फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   kidney patients will get dialysis in base hospital

बेस अस्पताल में आज होगा डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

Thu, 17 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
kidney patients will get dialysis in base hospital
श्रीनगर मे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
अब गुर्दा संबंधी रोगियों को डायलिसिस के लिए देहरादून या अन्य मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अगले हफ्ते से राजकीय मेडिकल श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में डायलिसिस शुरू हो जाएगी। शुक्रवार (आज) को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत बेस अस्पताल में दो डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में वर्ष 2008-09 में गुर्दा रोगियों का डायलिसिस हुआ करता था, इससे गुर्दा रोगियों को काफी लाभ मिला। वर्ष 2011 तक सब ठीकठाक चलता रहा। इसके बाद अव्यवस्थाओं के चलते यह यूनिट बंद हो गई। कई सालों से बंद रहने की वजह से मशीनों पर जंक लग गया। धीरे-धीरे स्टाफ भी अन्यत्र चला गया। डायलिसिस तकनीशियन को मेडिसिन की ओपीडी के बार नंबर लगाने का जिम्मा दे दिया गया। बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद होने के कारण चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले के गुर्दा रोगियों की परेशानी बढ़ गई। उनको उपचार के लिए देहरादून और अन्य अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिसमें समय के साथ-साथ काफी आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता है। वर्ष 2016 से एक बार फिर एनसीडीपी (असंक्रामक रोग कार्यक्रम) के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यहां डायलिसिस मशीन लगाने की कवायद शुरू की। लगभग तीन साल बाद यहां दो मशीन स्थापित की गई। इसके बाद मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से यूनिट ने काम करना शुरू नहीं किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि दो डायलिसिस मशीन को चालू कर दिया गया है। शुक्रवार को मंत्री धन सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। जबकि एक सप्ताह बाद मेडिसिन विभाग के सहायक प्रो. अभिषेक रस्तोगी की देखरेख में डायलिसिस होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed