{"_id":"617ff7cebf30826a28412278","slug":"karan-and-antara-won-100-meters-race-shrinagar-news-drn3950308114","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन और अंतरा ने जीती सौ मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन और अंतरा ने जीती सौ मीटर दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत पोखरी न्याय पंचायत का खेल महाकुंभ राजकीय इंटर कॉलेज भट्टीसेरा के मैदान में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र और प्रधानाचार्य रत्नाकर नंद घिल्डियाल ने किया।
दो दिन तक चले खेल महाकुंभ में आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता भट्टीसेरा ने जीती। बालक वर्ग में दिखोल्यूं व बालिका वर्ग में धारखोला उपविजेता रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में करन ढौंडियाल और बालिका वर्ग में अंतरा पैन्यूली सबसे आगे रहे। बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में सोनिया और बालक वर्ग में अक्षित द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम व ऋषभ राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ शिवानी ने जीती।
लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम और प्रियंका भंडारी द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में दक्ष ने पहला और सूर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता दीपिका ने जीती। खो-खो बालिका वर्ग में भट्टीसेरा विजेता और धारखोला उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी रामेश्वर रावत, दलवीर शाह, जयकृत भंडारी, दुर्गेश बड़थ्वाल, कमलेश्वर नौटियाल व विवेक कप्रवाण आदि ने सहयोग किया।