फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kamal Kishore becomes District President and Suraj becomes General Secretary

कमल किशोर जिलाध्यक्ष व सूरज बने महासचिव

Sun, 02 Aug 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Kamal Kishore becomes District President and Suraj becomes General Secretary
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में रविवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति परिसंघ के युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पौड़ी जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में नवल किशोर को परिसंघ के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व सूरज को जिला महासचिव बनाया गया। शैलजा सिंह कोषाध्यक्ष व अनिल कुमार संगठन सचिव बनाए गए। वहीं परिसंघ की जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष महेशानंद ने बताया कि बीघा लाल आर्य व दिनेश गौड़ को जिला उपाध्यक्ष, बस्सु लाल को संगठन सचिव व इंद्रमोहन को सदस्य मनोनीत किया गया है। परिसंघ के प्रदेश संरक्षक भगवान सिंह टम्टा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीकांत ने किया। इस अवसर पर बनारसी दास गौड़, बीएल आर्य, अजय, महावीर अणेथी, हरीश, चंद्र प्रकाश, बंटी कुमार, कुंदन लाल, पंकज कुमार, ललित मोहन, विकास कुमार व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
युवा बेरोजगारी से त्रस्त : नवल किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। कोट विकासखंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं शून्य हैं। युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं और सरकार व भाजपा कार्यकर्ता विकास के नाम पर ढोल पीट रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बातचीत में नवल किशोर ने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड में महंत इंद्रेश अस्पताल के हवाले किया जा रहा है, जो पहाड़ की गरीब जनता पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पौड़ी शहर में पॉलिटेक्नीक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी, लेकिन पौड़ी के विधायक, सरकार व भाजपाइयों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed