फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kalash Yatra organized for cooperation in construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण में सहयोग के लिए निकाली कलश यात्रा

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra organized for cooperation in construction of Ram temple
तीर्थनगरी देवप्रयाग में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकालते लोग - फोटो : SHRINAGAR
विश्व हिंदू परिषद की ओर से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए नगर में भव्य शोभायात्रा आयोजित कर स्थानीय लोगों से मंदिर निर्माण में योगदान की अपील की गई। इस मौके पर महिला राम भक्तों ने भी कलश यात्रा के माध्यम से हर घर से सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को भगवान राम की जयकारों के साथ सैकडों राम भक्तों ने राम ध्वज लहराते ढोल नगाडों व शंख ध्वनि के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली। बस अड्डे से शुरू हुई यह शोभायात्रा लोगों से राममंदिर निर्माण में सहयोग की अपील करती हुई मुख्य बाजार, शांति बाजार, संगम मार्केट, तहसील होती हुई पौडी जिला स्थित बाह बाजार पहुंची। इसके बाद भगवान रघुनाथ मंदिर में यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में अभियान जिला प्रमुख ज्योति कैतुरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला संघचालक मोहन लाल सेमल्टी, जिला कार्य वाह राकेश टोडरिया, जिला प्रचारक मोहन, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख विनोद भट्ट, जिला प्रबोधन विष्णु प्रसाद, नगर कार्यवाह शिवमूर्ति संपत, नीता ध्यानी, मुकेश भट्ट, भगवती कोटियाल, रेखा भट्ट, हेमलता जोशी, शिल्पी मोतिवाल, अनिता बडोला, शीला देवी, गिन्नी देवी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed