फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Jawab Do Yatra' inaugurated against BJP

भाजपा के खिलाफ ‘जवाब दो यात्रा’ का शुभारंभ

Sat, 03 Oct 2020 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
'Jawab Do Yatra' inaugurated against BJP
देवप्रयाग भाजपा के विरोध में जवाब दो यात्रा में भाग लेते पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथा? - फोटो : SHRINAGAR
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ ‘जवाब दो यात्रा’ का शुभारंभ कर दिया है। कहा कि चार वर्ष बाद भी क्षेत्रीय जनता की एक भी समस्या हल नहीं हो पाई है। अब गांव-गांव जाकर जन समस्याएं जुटाने के साथ ही समाधान भी ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने नगर क्षेत्र देवप्रयाग में जनसंपर्क से भाजपा सरकार के खिलाफ 12 दिवसीय जवाब दो यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याओं की जानकारी जुटाएगी। यात्रा के पहले दिन पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी व साथी कार्यकर्ताओं ने गांधी ग्राम महड़, जाली, जगठी, कोटी, अटल आदर्श ग्राम आमणी, किमखोला, बिड़ाकोट, कं।डी, छाम, दुरोगी और भूतियाणा गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान महड़ आमनी के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या व पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क का मुआवजा न मिलने की समस्या रखी। कोटी गुसांई के ग्रामीणों ने डांडापीर बागवान पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन न किए जाने से पेयजल समस्या बतायी। मौके पर नैथानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को केवल कोरे आश्वासन दिए है। अब सशक्त विपक्ष की तरह कांग्रेस जनता के बीच जाकर जन समस्याएं जानने के साथ ही उनका हल भी ढूंढेगी। इस मौके पर कुंदन बिष्ट, त्रिवेंद्र रावत, प्रधान होशियार, अरुण भट्ट, शशि प्रकाश, अजीतपाल, उदय प्रकाश टोडरिया, वीर सिंह, जगवीर, मेल सिह, पुष्पा देवी, मुलक सिंह, आशीष पंवार, शशिकांत व संजय भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed