जय हो छात्र संगठन ने फूंका कुलपति का पुतला
सार
जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर की गई नियुक्तियों के विरोध में प्रदर्शन किया और कुलपति का पुतला फूंका। छात्र संगठन ने विगत दो वर्षों में की गई नियुक्तियों में धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की।शुक्रवार को बिड़ला परिसर में एकत्रित हुए छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में की गई असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियों के विरोध में प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने वालों में अंकित रावत, आयुष मिया, सुधांशु थपलियाल, कैवल्या जखमोला, पुनीत अग्रवाल, गौतम, सौरभ रावत, दीपक टम्टा, दीपक राणा, समीर, सुमित, मोहित, पियूष, हिमांशु व मोहित बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बिडला परिसर में कुलपति का पुतला फूंकते जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : SHRINAGAR