फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Investment of 200 crores, 25 thousand crores soon for development of rural industries

ग्रामीण उद्योगों के विकास को 200 करोड़, 25 हजार करोड़ का निवेश जल्द

विज्ञापन
Investment of 200 crores, 25 thousand crores soon for development of rural industries
कुपवाड़ा में बैक टू विलेज के दौरान खेल किट प्रदान करते एलजी मनोज सिन्हा। संवाद
कुपवाड़ा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत एलओसी पर माछिल इलाके में दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सुरक्षा बलों में स्थानीय भर्ती रैलियां आयोजित कराने की घोषणा की। साथ ही पिछले कई दशकों से मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पांच मोबाइल टावर लगाने का भी एलान किया। कहा कि ग्रामीण उद्योगों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जल्द ही जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। कुपवाड़ा-बारामुला रेल लाइन सरकार की प्राथमिकता में है जिसके लिए सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन

माछिल में उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में इको सिस्टम विकसित करना चाहते हैं जो स्वरोजगार, उद्यमिता, उद्योगों के विकास को बढ़ावा दे सके। इससे केंद्र शासित प्रदेश का ग्रामीण इलाका आत्म निर्भर बन सकेगा। स्थानीय क्राफ्ट और परंपरागत कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुपवाड़ा बनेगा अखरोट का इंडस्ट्रियल हब
कुपवाड़ा एस्पिरेशनल जिलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की श्रेणी में है, जिसे अब अखरोट उत्पादन के इंडस्ट्रियल हब में तब्दील करना है। यहां प्रति वर्ष 50 हजार टन अखरोट और तीन लाख टन सेब का उत्पादन होता है। दस लाख की लागत से लगने वाला प्रत्येक यूनिट 20 से 25 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगा। 30-35 टन अखरोट का उत्पादन होगा। उन्होंने जिला और पंचायत प्रशासन से अखरोट व सेब प्रोसेसिंग प्लांट के लिए क्लस्टर प्लान बनाने को कहा। कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 50 प्रतिशत की सहायता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड व स्पोर्ट्स किट का वितरण
सिन्हा ने 471.80 लाख की लागत से तैयार खुमरियाल-माछिल 33 केवी लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, स्पोर्ट्स किट, लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। 70 साल के बाद माछिल एवं केरन क्षेत्र के लोगों को बिजली सुविधा मिलने पर बधाई दी। उन्होंने यूपीएससी में सफल होने वाले नादिया बेग और आफताब रसूल को बधाई दी। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर समस्याएं जानते हुए विकास कार्यों का फीडबैक लिया।

कुपवाड़ा समेत पिछड़े इलाकों में होगा विकास
उप राज्यपाल ने कहा कि बार्डर जिला होने की वजह से स्थानीय बाशिंदों को होने वाली परेशानियों से वे भली भांति परिचित हैं। सरकार कुपवाड़ा और जम्मू-कश्मीर के अन्य पिछड़े इलाकों को राष्ट्र की मुख्य धारा के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्य विकास से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed