फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Investigation of irregularities started in construction

निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच शुरू

Fri, 31 Jan 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Investigation of irregularities started in construction
जिला पंचायत पौड़ी के निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर सीडीओ पौड़ी ने जांच शुरू कर दी है। सीडीओ ने जिपं के अपर मुख्य अधिकारी से शिकायत की पत्रावलियां तलब की हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत पौड़ी में निर्माण कार्यों की निविदाएं आवंटित करने में अनियमितताएं सामने आईं थीं। आरटीआई कार्यकर्ता करन रावत ने बताया कि अप्रैल 2018 से जुलाई 2019 में जिला पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों निविदाएं स्थानीय समाचार पत्र के बजाय लखनऊ यूपी के समाचार पत्र में प्रकाशित की गईं। खिर्सू ब्लाक के चड़ीगांव में एक ही नहर के निर्माण, जीर्णोद्धार पर तीन निविदाएं जारी की र्गइं। निर्माण कार्यों के लिए जुलाई 2019 में 7 करोड़, 11 लाख, अगस्त 2019 में 6 करोड़ 64 लाख से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया। निर्माण कार्यों में जिपं के अभियंता व प्रभारी एएमए पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। आरटीआई कार्यकर्ता करन रावत की शिकायत पर सीडीओ हिमांशु खुराना ने जांच बिठा दी है। उन्होंने एएमए से शिकायत की पत्रावलियां तलब की हैं। सीडीओ ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed