फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   international yog mahotsav in devprayag

परमार्थ निकेतन देवप्रयाग में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

Tue, 03 Nov 2015 10:15 PM IST
देवप्रयाग
देवप्रयाग Updated Tue, 03 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन अगले वर्ष देवप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें विदेशियों व साधु-संतों को योग व स्नान के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज ने दी।
विज्ञापन

मंगलवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज विदेशी श्रद्धालुओं के साथ देवप्रयाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग भगवान राम की तपस्थली है। कुंभ क्षेत्र में शामिल करने से देवप्रयाग को विश्व पटल पर स्थान मिल     गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में भी देवप्रयाग में कुंभ होता था। मुनि महाराज ने कहा कि अनेक देशों के सहयोग से उत्तराखंड को जैविक खेती युक्त प्रदेश बनाने के लिए शासन से वार्ता की जा रही है। वहीं उनके साथ इजराइल के सात सदस्यीय संगीतकारों ने ऊं जय जगदीश हरे की धुन पर हिब्रू भाषा में भजन गाए। गायक व संगीतकार गिलरोन समा, डेविड कोहन, मोकिन सिस्लर व ईडान ने अपने वाद्य यंत्रों से संगम स्थल को संगीतमय बना दिया। गिलरोन समा ने बताया कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थों व गंगा को लेकर उनकी टीम डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रही है। डाक्यूमेंट्री को विश्व के 100 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। स्थानीय पुरोहितों व संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने भी भजन गाए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, डा. शैलेंद्र नारायण शास्त्री, केके कोटियाल, अमित बंदोलिया, अजय तिवारी, विकास ध्यानी, अनुसूया मिश्रा, जेपी जोशी, श्रीपति बाबुलकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed