फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Intensive checking on roads, collected four samples

आपूर्तिकर्ता मार्गों पर सघन चैकिंग, चार सेंपल किए एकत्र

Wed, 16 Oct 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking on roads, collected four samples
पौड़ी। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली को देखते हुए सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने 150 से अधिक वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही खाद्य सामग्री के चार सैंपल भी लिए हैं। वहीं तहसील स्तर पर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों को दीपावली पर्व पर विशेष रूप से मिठाई बनाने में उपयुक्त होने वाली सामग्री व मिष्ठान की जांच के निर्देश दिए। जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि विभाग ने खाद्य सामग्री आपूर्तिकर्ता मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने विगत दो दिन में 150 से अधिक वाहनों की चेकिंग की है। इनमें मिठाई, पनीर व दूध के तीन सैंपल लिए गए हैं। रावत ने बताया कि कोटद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में शहद की एक यूनिट की चेकिंग के दौरान शहद का भी एक सैंपल लिया गया है। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य पूर्ति अधिकारी रचना लाल, बलवंत सिंह चौहान व अनिल कुमार चेकिंग अभियान टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed