फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions given to increase the number of students in schools

आयुक्त ने समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों से मांगी विकास कार्यों की प्रगति आख्या

Tue, 12 Jul 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to increase the number of students in schools
गढ़वाल आयुक्त ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में केंद्र, राज्य व जिला सेक्टर में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति और खर्च की गई धनराशि की जानकारी ली। आयुक्त ने समग्र शिक्षा की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने और सरकारी विद्यालयों में व्यवस्थाएं जुटाने के साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सभी स्कूलों में फर्नीचर देने को कहा। सिंचाई व पेयजल निगम तथा जल संस्थान को पंपिंग योजनाओं का कार्य जल्द पूरा करने, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन में अच्छी क्वालिटी के पाइपों का प्रयोग करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में मरीजों की समस्या पर ध्यान देने व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही 12 साल से ऊपर के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है। बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या त्रिलोक अन्ना, मंडलीय अपर संख्याधिकारी अरविंद मिश्रा, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महाबीर बिष्ट, अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह रावत, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान प्रवीण सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed