फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Injustice done to hardworking unemployed due to recruitment scam

भर्ती घोटाले से मेहनती बेरोजगारों के साथ हुआ अन्याय

Sat, 03 Sep 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Injustice done to hardworking unemployed due to recruitment scam
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और विधानसभा में की गई नियुक्तियों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक के कारण योग्य और मेहनती गरीब बेरोजगारों के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेसियों ने इन प्रकरणों की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के गोला पार्क में एकत्र हुए कांग्रेसियों व बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन यिका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में युवा हताश और निराश हैं। पेपर लीक होने से वर्षों से तैयारी में जुटे गरीब और होनहार बेरोजगारों की मेहनत पर पानी फिरा है। पार्टी के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले में हुई धांधली की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। इस मौके पर पीसीसी बीरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, भगत सिंह डागर, सभासद संजय फौजी, विनोद मैठाणी, परवेज अहमद, श्वेता खन्ना, रेखा अग्रवाल सूरज घिल्डियाल, शिवकांत, यशपाल पंवार, रणजीत धनाई, सोबित, कमल रावत, रजनी व नीटू मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूके एसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने दोनों मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार तो नहीं मिल रहा है लेकिन नेताओं के रिश्तेदारों को मनमाफिक नियुक्तियां मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले के विरोध में पार्टी कार्यालय से मुख्य चौराहे तक जुलूस निकालकर हनुमान चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि बेरोजगार युवा वर्षों से तैयारियां कर सरकारी नौकरी की राह ताक रहे हैं लेकिन सरकार के इशारों पर नौकरियां भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को दी जा रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, मुर्शरफ अली, लखवीर चौहान, हरिओम भट्ट, नवीन सेमवाल, मुर्तजा बेग, अनीष खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed